पर्याप्त विद्युत पोल न होने से आएदिन प्रभावित रहती बिजली व्यवस्था
Orai News - उरई के वार्ड नंबर एक उमरारखेरा पश्चिमी में पिछले चार साल से विद्युत पोलों की कमी है, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। वार्ड सभासद जितेंद्र याज्ञिक ने विद्युत विभाग को ज्ञापन देकर 40-50 नए पोल लगाने और जर्जर पोलों को बदलने की मांग की है।

उरई। संवाददाता शहर के वार्ड नंबर एक उमरारखेरा पश्चिमी में पिछले चार साल से विद्युत पोलों की कमी बनी हुई है। इससे आएदिन बिजली आपूर्ति प्रभावित रहती है। सोमवार को वार्ड सभासद ने आपूर्ति को सुचारु रुप से जारी रखने के लिए अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग को संबोधित ज्ञापन बाबू को दिया। इसमें छूटे हुए स्थानों पर नए पोल लगवाए के साथ लटक रही बंच लाइन को कसवाने की मांग की है।वार्ड सभासद जितेंद्र याज्ञिक सोमवार को प्रतिनिधि पकंज याज्ञिक समेत तमाम लोगों के साथ विद्युत कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि वर्ष 2022से वार्ड में पोलों का अभाव बना हुआ है।
ज्ञापन में कहा कि वार्ड में 40से 50 पोलों की जरुरत है। पर्याप्त पोल न होने की वजह से बिजली समस्या बनी रहती है। कई जगहों पर पोल जर्जर हो गए हैं, जिनसे आंधी पानी में बिजली प्रभावित रहती है। साथ ही आबादी के हिसाब से एक ट्रांसफार्मर की जरुरत है। इसके अलावा कई जगहों पर बंच लाइन नीचे लटक रही है, जिससे हादसा होने का डर बना रहता है। पिछले चार साल के अंदर एक दर्जन बार शिकायती पत्र दिया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत की गई। पर अभी तक ध्यान नहीं दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


