बिजली विभाग और विजिलेंस टीम का छापेमारी अभियान, पकड़े गए कटियाबाज

Newswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - कोंच, संवाददाता। नगर में सोमवार विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने सागर चौकी और

बिजली विभाग और विजिलेंस टीम का छापेमारी अभियान, पकड़े गए कटियाबाज

कोंच, संवाददाता। नगर में सोमवार विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने सागर चौकी और गांधी नगर इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली चोरी के कई मामलों का खुलासा किया। अचानक हुई इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया।क्षेत्र में लगातार बढ़ रही ओवरलोडिंग और बिजली की अनियमित आपूर्ति की शिकायतों को देखते हुए विद्युत विभाग ने यह अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान टीम ने कई स्थानों पर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए कनेक्शन पकड़े। मौके पर मौजूद टीम ने संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। जेई अमन पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों पर बढ़ते लोड और बिजली चोरी की शिकायतों के कारण यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान जेई अमन खान, विजिलेंस टीम प्रभारी मुहम्मद आसिफ, विजिलेंस जेई प्रमोद कुमार, कॉन्टेविल रवि कुमार, सुनीता, लाइनमैन प्रदीप झा और जितेंद्र सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। टीम ने लोगों से अपील की कि वे वैध कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करें और बिजली चोरी से बचें, ताकि क्षेत्र में सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है। वहीं विभाग ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।