विद्युत राहत शिविरों में 12 हजार में मात्र 15 सौ बकायेदार उपभोक्ताओं के प्रकरण निपटे

Jan 20, 2026 09:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - कालपी, संवाददाता। विद्युत विभाग के द्वारा चलाई जा रही एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस)

विद्युत राहत शिविरों में 12 हजार में मात्र 15 सौ बकायेदार उपभोक्ताओं के प्रकरण निपटे

कालपी, संवाददाता। विद्युत विभाग के द्वारा चलाई जा रही एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत कीरतपुर , बीजापुर, कालपी नगर और नियामतपुर गांवों सहित 4 स्थानों में अवर अभियंताओं की मौजूदगी में शिविरों का आयोजन किया गया। डेढ़ महीने से अधिक समय तक केवल 15 सौ बकायेदार उपभोक्ताओं के मामले निपटाए गए। अवर अभियंता इंजीनियर सत्य प्रकाश गौतम ने बताया कि जिन लोगों के बिजली चोरी के मामले निपटाए जा चुके हैं। उनकी रसीद कार्यालय में जमा करके एनओसी प्राप्त कर लें ताकि न्यायालय में लम्बित प्रकरण निस्तारित हो सके। उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान की अगुवाई में शुरू हुई योजना के अंतर्गत 1 दिसंबर 2025 से प्रत्येक दिनों में चार अलग-अलग ग्रामों व मोहल्ले में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नगर कालपी तथा ग्राम कीरतपुर में अवर अभियंता सत्य प्रकाश की मौजूदगी में ओटीएस शिविर आयोजित किया गया जबकि अवर अभियंता नवीन सचान की अध्यक्षता में बीजापुर तथा नियामतपुर में ओटीएस योजनाओं का शिविर लगाया गया है। 1502 बकायेदार उपभोक्ताओं ने डेढ़ माह के दौरान करीब 12 फीसदी ने लाभ लिया है। उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान ने अवगत कराया है की 31 मार्च 2025 तक के बकायेदार उपभोक्ताओं को योजना में शामिल किया गया है। इस योजना के तहत ब्याज सरचार्ज माफ के अलावा मूलधन में भी की छूट दी जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।