विद्युत विभाग बकायेदारों की ओटीएस योजना 28 फरवरी तक: एसडीओ

Feb 19, 2026 10:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - कालपी में विद्युत उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान ने बताया कि बिजली बिल राहत योजना 2025-26 28 फरवरी तक चल रही है। उपभोक्ताओं को घरेलू और छोटी दुकानों के मूल बकाये पर 25% छूट और ब्याज पर 100% छूट दी जा रही है। योजना में 1405 बकायेदार उपभोक्ताओं को शामिल किया गया है।

विद्युत विभाग बकायेदारों की ओटीएस योजना 28 फरवरी तक: एसडीओ

कालपी। संवाददाता बिजली बिल राहत योजना 2025-26 को आगामी 28 फरवरी तक चल रही है। इसलिए बकायदार उपभोक्ता अभी लाभान्वित होने के लिए जुट जाएं। यह बात विद्युत उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान ने कही। विद्युत कार्यालय कालपी में उपभोक्ताओं को जागरुक करते हुए उन्होंने बताया कि घरेलू एवं छोटी दुकानों के मूल बकाये में अधिकतम 25 प्रतिशत एवं ब्याज में सौ प्रतिशत तक की छूट योजना के अंतर्गत प्रदान कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2025 से योजना शुरू हुई है तथा विभिन्न ग्रामों मोहल्ले में ओटीएस शिविर में आयोजित किए गए। उपखंड अधिकारी ने बताया कि 1405 बकायेदार उपभोक्ताओं को योजना में शामिल किया गया है।

उन्होंने उपभोक्ताओं को जानकारी देते हुए कहा कि 31 मार्च 2025 तक बकायेदार उपभोक्ताओं को योजना के दायरे में लाया गया है। योजना में सरचार्ज में माफी तथा मूलधन में छूट प्रदान कराई जा रही है। अवर अभियंताओं सत्य प्रकाश तथा नवीन सचान की टीम योजना में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।