Orai News: उफनाई नून नदी में कूदी वृद्ध महिला, ग्रामीणों ने जान पर खेलकर बचाया

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

Orai News: आटा। संवाददाता लगातार हो रही बारिश से उफनाई नून नदी में मंगलवार दोपहर

Orai News:  उफनाई नून नदी में कूदी वृद्ध महिला, ग्रामीणों ने जान पर खेलकर बचाया

Orai News: आटा। संवाददाता लगातार हो रही बारिश से उफनाई नून नदी में मंगलवार दोपहर को एक वृद्ध महिला ने छलांग लगा दी। महिला को नदी में डूबता देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बिना देर किए नदी में छलांग लगाकर उसे बाहर निकाल लिया। पुलिस ने महिला को एंबुलेंस से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज उरई भेजा।आटा थाना क्षेत्र के भदरेखी गांव के बाहर से नून नदी निकली है। मंगलवार को ग्राम बारा निवासी 73 वर्षीय ललिता देवी पत्नी किशन प्रसाद अचानक नदी में कूद गईं। महिला के नदी में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए तत्काल नदी में उतरकर वृद्ध महिला को बाहर निकाल लिया।सूचना

पर पहुंची पुलिस ने महिला को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज उरई भेजा। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिलाष मिश्रा ने बताया कि महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना के कारणों की जानकारी की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsउरईOrai News: उफनाई नून नदी में कूदी वृद्ध महिला, ग्रामीणों ने जान पर खेलकर बचाया