Orai News: मकान निर्माण में पड़ोसियों पर बाधा डालने का आरोप, शिकायत
Orai News: कोंच की बुजुर्ग महिला जमुना देवी ने एसडीएम को शिकायत दी है कि बारिश से उनके घर के ढहने के बाद पड़ोसी उनके पुनर्निर्माण में बाधा डाल रहा है। महिला का दावा है कि पड़ोसी झगड़ा करने और निर्माण कार्य रोकने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने उचित कार्रवाई की मांग की है।

Orai News: कोंच, संवाददाता। गोखले नगर निवासी बुजुर्ग महिला ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर अपने जर्जर मकान के पुनर्निर्माण में पड़ोसी द्वारा बाधा उत्पन्न किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, 9 जुलाई को लगातार हुई बारिश के कारण उनका मकान पूरी तरह ढह गया, जिससे घर में रखा घरेलू सामान भी नष्ट हो गया। घटना के समय वह बाहर थीं। मकान गिरने के बाद उनका परिवार बेघर हो गया है। जमुना देवी का कहना है कि जब उन्होंने अपने गिरे हुए मकान का दोबारा निर्माण शुरू करने का प्रयास किया तो पड़ोसी व उनके परिजनों ने निर्माण कार्य में व्यवधान उत्पन्न करना शुरू कर दिया।
आरोप है कि विरोध करने पर वह विवाद और झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। निर्माण नहीं होने देने की धमकी देते हैं। आरोप है कि पड़ोसी पहले ही अपने हिस्से से अधिक निर्माण करा चुके हैं और अब उनकी जमीन पर भी कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।पीड़िता ने एसडीएम से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पुलिस और संबंधित अधिकारियों की सहायता से निर्माण कार्य में हो रही बाधा को रुकवाने तथा आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वही एसड़ीएम हेमंत पटेल ने शिकायतिपत्र के अनुसार उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


