बुजुर्ग ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या
कुठौंद। थाना क्षेत्र के ग्राम शहजादेपुर मौजा में खड़े बाबुल के पेड़ पर मंगलवार

कुठौंद। थाना क्षेत्र के ग्राम शहजादेपुर मौजा में खड़े बाबुल के पेड़ पर मंगलवार सुबह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की वजह के पीछे घरेलू कलह बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कुठौंद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मदारीपुर निवासी मुस्ताक खान 65 वर्ष ने मंगलवार सुबह बाबुल के पेड़ से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना पारिवारिक जनों के द्वारा थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे को दी। इस पर वरिष्ठ उप निरीक्षक शीलवंत सिंह हदरूख चौकी प्रभारी मुकेश गौतम उप निरीक्षक तिरमल सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और तुरंत ही फोरेंसिक टीम को घटना की सूचना दी जो तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गई।
जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार मृतक मुश्ताक के चार बेटे हैं जिनमें सभी की शादी हो चुकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह मुश्ताक खान घर से स्नान करके निकल गए। फिर वे शहजादेपुर मौजा में खड़े बाबुल के पेड़ से फांसी का फंदा बनाकर लटक गए। पारिवारीजनो का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की वजह के पीछे घरेलू कलह बताई जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


