Orai News: पानी भर रहे बुजुर्ग पर रॉड से हमला, सीएचसी में भर्ती
हिन्दुस्तान, उरई
Orai News: कोंच के पटेल नगर चंदकुआ में एक बुजुर्ग को पानी भरते समय एक युवक ने लोहे की रॉड से मारा। रविवार रात को हुई इस घटना में बुजुर्ग घायल हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Orai News: कोंच। कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर चंदकुआ में पानी भर रहे बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। रविवार देर रात हुई घटना में बुजुर्ग घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़ित रघुवीर शरण वर्मा ने कोतवाली में तहरीर देकर युवक पर लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार वह घर के बाहर पानी भर रहे थे, तभी मोहल्ले का युवक वहां पहुंचा और रॉड से मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले में उन्हें चोटें आईं और मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी कोंच भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया।
चौकी इंचार्ज सुमित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


