Orai News: जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर साफ़ सफाई एवं सुरक्षा की मांग

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

Orai News: जालौन। संवाददाता ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर 26 अगस्त को नगर में निकाले

Orai News: जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर साफ़ सफाई एवं सुरक्षा की मांग

Orai News: जालौन। संवाददाता ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर 26 अगस्त को नगर में निकाले जाने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर आयोजकों ने प्रशासन से सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने के साथ ही जुलूस के मार्ग से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।जुलूस ए मोहम्मदी अध्यक्ष मोहम्मद अयूब सलमानी के साथ आबिद, वसीम हम, अहमद रजा बरकाती, मोहम्मद शाकिर, मोहम्मद शम्से आलम, नफीस, रजा बरकाती, इरशाद अंसारी, गुलामउद्दीन आदि ने एसडीएम राकेश सोनी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि आगामी 26 अगस्त दिन बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सुबह 10 बजे जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। जुलूस मोहल्ला नारोभास्कर स्थित मस्जिद इमाम चौक से शुरू होकर पुराने राजकीय अस्पताल, सब्जी मंडी, तहसील, मोती मस्जिद, देवनगर चौराहा, कोतवाली रोड, स्टेट बैंक, पुराने बस स्टैंड, बाजार, झंडा चौराहा, तकिया और मोहल्ला मुरलीमनोहर होते हुए नगर पालिका विद्यालय होकर वापस मोहल्ला नारोभास्कर स्थित इमाम चौक पहुंचकर संपन्न होगा।

बताया कि जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ साफ-सफाई कराने, रास्ते में मौजूद अस्थायी अतिक्रमण हटवाने और विद्युत तारों व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जाए एवं समस्याओं का समाधान किया जाए। इसके अलावा जुलूस के मार्ग में पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था कराने की भी मांग की गई है, ताकि शामिल होने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsउरईOrai News: जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर साफ़ सफाई एवं सुरक्षा की मांग