उरई में एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने बूथों का किया निरीक्षण

उरई में एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने बूथों का किया निरीक्षण

संक्षेप:

Orai News - कालपी तहसील के 322 बूथों में एसआईआर कार्यक्रम सक्रियता से शुरू हो गया है। अधिकारियों ने बूथों का निरीक्षण किया और घर-घर प्रपत्र वितरित किए। बीएलओ को निर्देश दिए गए कि वे मतदाताओं से संपर्क करें और समय पर गणना प्रपत्र एकत्र करें। इस प्रक्रिया में गांवों में संवाद स्थापित किया गया।

Nov 21, 2025 10:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

कालपी तहसील के 322 बूथों में एसआईआर कार्यक्रम गतिशीलता से शुरू हो गया है। एसडीएम मनोज कुमार सिंह, तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी, नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला ने कालपी क्षेत्र के दर्जनों बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2025 कार्यक्रम के तहत घर-घर प्रपत्र को बितरण किया। गतिशीलता से निपटाने के लिए बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिये। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने कदौरा व महेवा ब्लाकों के ग्रामों में घूम-घूम कर बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए और जनता से संवाद स्थापित किया। नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला ने कदौरा, लमसर, वरही, तिरही, सुजानपुर, बबीना, बागी, उदनपुर, मटरा आदि स्थानों के बूथों का निरीक्षण किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दौरान लेखपालों के साथ घर घर जाकर प्रपत्रो का वितरण किया। तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी ने चुरखी, सिम्हारा कासिमपुर, बम्हौरा, तिजारा, रिनिया वैदेपुर, बरसेला, बैरई, खैरई, हर्राय पुर, महेवा आदि बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्रीय जनता से संवाद करते हुए तहसीलदार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा उत्तर प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्यक्रम को जारी कर दिया गया है। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि घर-घर जाकर गणना प्रपत्र बितरण करें तथा समय से संग्रह करे। इसी तरह उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह तथा नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला ने भी तमाम बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि समस्त बीएलओ मतदाता स्थल के मतदाताओं से संपर्क करते हुए प्रत्येक मतदाता को दो प्रतियां उपलब्ध कराये। सभी बीएलओ घर-घर जाकर प्रपत्र वितरण एवं संग्रह का कार्य सक्रियता से करें। अगर कोई घर बंद हो तो बाहर स्लिप चस्पा कर दें।