एसपी डॉ दुर्गेश कुमार का अयोध्या हुआ तबादला, विनय कुमार सिंह नए एसपी होंगे
Orai News - उरई में पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार का तबादला अयोध्या किया गया है, जबकि उनके स्थान पर लखनऊ एटीएस के एसपी विनय कुमार सिंह जालौन का कार्यभार संभालेंगे। डॉ. दुर्गेश का कार्यकाल जिले में सबसे लंबा रहा और उन्होंने कई बड़ी कार्रवाई की।

उरई। जनपद में पिछले कुछ दिनों से पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार का तबादला होने के प्रयास लगाए जा रहे थे जो सोमवार देर शाम को शासन द्वारा जारी की गई लिस्ट के आने के बाद खत्म हो गए और जिले में तैनात रहे एसपी डॉक्टर दुर्गेश कुमार का एसएसएफ अयोध्या जनपद में के रूप में तबादला हुआ है जबकि उनके स्थान पर अब लखनऊ एटीएस के एसपी विनय कुमार सिंह जनपद जालौन की बागडोर संभालेंगे। 18 जून 2024 को जिले में स्थानांतरण होकर आए पुलिस अधीक्षक डा. दुर्गेश कुमार का कार्यकाल अब तक तैनात रहे एसपी के सापेक्ष सबसे लंबा रहा।
इसके पहले 81 पुलिस अधीक्षक तैनात रह चुके हैं। डा. दुर्गेश कुमार के कार्यकाल में कई बड़ी कार्रवाई हुईं। उनके कार्यकाल में पिछले आठ महीने से डैश बोर्ड की रैंकिंग में जिला टापटेन की सूची में शामिल रहा। कार्य व नेतृत्व क्षमता के कारण ही वह जिले में इतने लंबे समय तक रहे और कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखा। अब विनय कुमार सिंह नए एसपी होंगे जो जिले की बागडोर संभालेगे जो लखनऊ एटीएस के एसपी थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


