पति ने कर दी पत्नी की पिटाई, थाने में दी गई तहरीर
Orai News - जालौन में कीर्ति देवी ने घरेलू कामकाज को लेकर पति लीलाधर पर पिटाई करने की शिकायत की है। पति से विवाद के दौरान कीर्ति ने उसे रोका, लेकिन वह नहीं माने और उसे गाली देते हुए मारा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जालौन। संवाददाता घरेलू कामकाज को लेकर पति द्वारा पत्नी की पिटाई करने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर कुदारी निवासी कीर्ति देवी ने पुलिस को बताया कि उसके पति लीलाधर घरेलू कामकाज को लेकर अक्सर विवाद करते रहते हैं। कई बार परिवार के लोगों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मान नहीं रहे हैं। आरोप लगाया कि बुधवार की सुबह वह विवाद करने लगे। जब उसने विवाद करने से रोका तो गाली, गलौज करते हुए पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


