Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsDoctor Resigns and Retracts Resignation at District Women s Hospital Amid Controversy
एमएलसी से नाराज महिला डॉक्टर ने पहले दिया इस्तीफा फिर आई बैक फुट पर

एमएलसी से नाराज महिला डॉक्टर ने पहले दिया इस्तीफा फिर आई बैक फुट पर

संक्षेप:

Orai News - - नए शासनादेश में एमएलसी महिला डॉक्टर ही करेगी इससे थी नाराजगी -

Jan 31, 2026 10:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

उरई, संवाददाता। जिला महिला अस्पताल में तैनात महिला चिकित्सक ने शुक्रवार को एमएलसी(मेडिकल लीगल केस) करने से नाराजगी जता सीएमएस को इस्तीफा दे दिया। फिर शाम को सीजर केस को करने से इनकार कर दिया जबकि दूसरे दिन बैक फुट पर आते हुए महिला डॉक्टर ने शनिवार को इस्तीफा वापस लेने की बात कही। जानकारी पर सीएमओ ने जिला महिला अस्पताल के सीएमएस और महिला चिकित्सक को तलब किया है और मामले को संज्ञान लिया है। जिला महिला अस्पताल में सीएमएस समेत 7 डॉक्टरों की यहां तैनाती है। अगस्त 2025 में यहां गाइनी पद पर डॉक्टर अंशिका जायसवाल ने संविदा पर तैनाती ली थी।

गाइनी के तीन डॉक्टरों पर सबसे ज्यादा जिम्मेदारी यहां प्रसूता के प्रसव की होती है। इसके अलावा उन्हें मेडिकल के लिए आने वाली महिलाओं की डॉक्टरी भी करनी पड़ती है। जिसमें डॉक्टर एमके वर्मा, डॉक्टर एके सिंह राजपूत और डॉक्टर अंशिका जायसवाल हैं। सीएमएस को इस्तीफा सौंपा एमएलसी करने पर नाराज डॉक्टर अंशिका जायसवाल ने शुक्रवार को जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर एसके पाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद उन्होंने दो सीजर केस करने के बाद अन्य केस को करने से इनकार करते हुए चली गई। डॉक्टर अंशिका का इस्तीफा पूरे अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ में चर्चा का विषय बना हुआ था। तभी शनिवार को इसमें एक नया मोड़ आ गया। डॉ अंशिका जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर एसके पाल से अपना इस्तीफा वापस लेने और काम पर आने की बात कही। लेकिन गायनी डॉक्टर के इस्तीफा के पीछे वजह बताई जा रही है कि 15 दिन पहले नया शासनादेश आया था कि महिलाओं की डॉक्टरी महिला चिकित्सक ही करेगी। सीएमओ ने रामपुरा सीएचसी की महिला चिकित्सक डॉ. नीलम को जिला महिला अस्पताल में अटैच कर दिया था। तबसे डॉक्टर अंशिका और डॉक्टर नीलम की अल्टरनेट ड्यूटी लगाई जा रही थी। लेकिन एमएलसी करने पर नाराजगी जताते हुए डॉ अंशिका जायसवाल ने नाराजगी जताते हुए अपना इस्तीफा दे दिया था। पूरे मामले को संज्ञान लेते हुए जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ एसके पाल और महिला चिकित्सक डॉक्टर अंशिका जायसवाल को तलब कर मामले की जानकारी जुटाई है। वही संबंध में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर एसके पाल ने बताया कि संविदा पर तैनात डॉ अंशिका जायसवाल ने शुक्रवार को अपना इस्तीफा देते हुए काम करने से इनकार किया था। शनिवार को दोबारा आकर इस्तीफा वापस लेने की बात कह कर गई हैं। इनसेट बोले स्वास्थ्य महकमे के जिम्मेदार उरई। जिला महिला अस्पताल में डॉक्टर अंशिका जायसवाल के इस्तीफा देने का प्रकरण संज्ञान में आया है। सीएमएस डॉ एसके पाल और डॉक्टर अंशिका जायसवाल को बुलाया गया है और उनसे मामले की पूरी जानकारी ली जा रही है। डॉ वीरेंद्र सिंह सीएमओ, जालौन

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;