Orai News: डीएम ने सहकारी समितियों का औंचक निरीक्षण कर देखी खाद वितरण की स्थिति, किसानों से किया संवाद

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

Orai News: -बहुद्देश्यीय सहकारी समिति कुकुरगांव एवं पहाड़पुरा में उर्वरक स्टॉक और वितरण व्यवस्था का लिया जायजा- किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध रखने के दिए निर्दे

Orai News: डीएम ने सहकारी समितियों का औंचक निरीक्षण कर देखी खाद वितरण की स्थिति, किसानों से किया संवाद

Orai News: उरई। संवाददाता जनपद में किसानों को समय पर एवं सुगमता से उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने बहुद्देश्यीय सहकारी समिति कुकुरगांव एवं पहाड़पुरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उर्वरक भंडारण, वितरण व्यवस्था तथा अभिलेखों का गहन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उर्वरकों की विंडो

डीएम ने समिति परिसर में मौजूद किसानों से सीधे संवाद कर खाद वितरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से पूछा कि खाद प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई तो नहीं हो रही है। इस पर किसानों ने बताया कि उन्हें जोत के अनुसार बिना किसी परेशानी के खाद उपलब्ध कराई जा रही है तथा वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुचारु है। एक किसान ने बताया कि वह स्वयं ई-रिक्शा से खाद लेकर जा रहा है, जिससे यह स्पष्ट है कि वितरण प्रक्रिया पारदर्शी एवं व्यवस्थि ढंग से संचालित हो रही है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्टॉक रजिस्टर एवं वितरण रजिस्टर का अवलोकन किया। अभिलेखों में उपलब्ध स्टॉक का मौके पर भौतिक सत्यापन कराया, जो सही पाया गया। समिति में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध मिला तथा किसानों को निर्धारित मानकों के अनुसार खाद वितरित की जा रही थी। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी स्थिति में उर्वरकों की कमी का सामना न करना पड़े। सभी समितियों पर पर्याप्त स्टॉक बनाए रखा जाए तथा खाद वितरण पूरी पारदर्शिता, निर्धारित मानकों एवं शासन के निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर सीडीओ केके सिंह, एआर कोऑपरेटिव शिव कुमार आदि सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान

प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव में डीएम ने परखी बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता

उरई। संवाददाता

प्राथमिक विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव का निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित पठन-पाठन व्यवस्था का गहन जायजा लिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक दक्षता का स्वयं परीक्षण किया। डीएम ने कक्षा 3, 4 एवं 5 के विद्यार्थियों को ब्लैकबोर्ड पर बुलाकर विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न लिखवाए तथा उनका उत्तर देने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने सहजता के साथ सभी प्रश्नों के सही एवं स्पष्ट उत्तर लिखकर अपनी शैक्षणिक तैयारी का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की समझ, लेखन क्षमता और आत्मविश्वास को देखकर जिलाधिकारी ने उनकी सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से 13, 14, 15 एवं 19 के पहाड़े भी सुनाए, जिन्हें बच्चों ने बिना किसी हिचकिचाहट के धाराप्रवाह सुनाया। इसके अलावा बच्चों ने हिंदी एवं अंग्रेजी में कविताओं का भी प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया।

ग्रामीण समस्याओं का समाधान

पहाड़पुरा में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, तालाब के सुंदरीकरण एवं ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देने के दिए निर्देश

उरई। पहाड़पुरा के निरीक्षण के दौरान डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने गांव में स्थित दो बड़े तालाबों के सुंदरीकरण तथा पेयजल टंकी तक पहुंचने के लिए संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग जिलाधिकारी के समक्ष रखी। ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ को निर्देश दिए कि गांव के दोनों तालाबों का वीबीजी राम जी योजना के अंतर्गत सुंदरीकरण कराए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही पेयजल टंकी तक पहुंचने के लिए संपर्क मार्ग निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र स्वीकृति के लिए भेजा जाए। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से पंचायत भवन के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही जनसेवाओं की जानकारी भी ली।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डीएम ने उर्वरकों की उपलब्धता के लिए क्या कदम उठाए?
डीएम ने बहुद्देश्यीय सहकारी समिति कुकुरगांव एवं पहाड़पुरा का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsउरईOrai News: डीएम ने सहकारी समितियों का औंचक निरीक्षण कर देखी खाद वितरण की स्थिति, किसानों से किया संवाद