Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsDM and SP Inspect Jalaun Grain Market to Ensure Fair Prices for Farmers
निर्धारित एमएसपी से कम दाम पर न हो धान की खरीद

निर्धारित एमएसपी से कम दाम पर न हो धान की खरीद

संक्षेप:

Orai News - उरई में, डीएम राजेश कुमार पाण्डेय और एसपी डॉ दुर्गेश कुमार ने शनिवार को नवीन गल्ला मंडी जालौन का निरीक्षण किया। उन्होंने धान की खरीद की समीक्षा की और किसानों को एमएसपी का लाभ दिलाने के लिए निर्देश दिए। मंडी में मूल्य निर्धारण और भुगतान व्यवस्था की सख्त निगरानी करने को कहा गया।

Nov 08, 2025 05:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

उरई। किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाने और मंडी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से डीएम राजेश कुमार पाण्डेय एवं एसपी डॉ दुर्गेश कुमार ने शनिवार को नवीन गल्ला मंडी जालौन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने धान खरीद की समीक्षा की और किसानों को निर्धारित एमएसपी का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। डीएम ने मंडी में धान खरीद की स्थिति, मूल्य निर्धारण और भुगतान व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि धान की खरीद किसी भी दशा में सरकारी निर्धारित मूल्य से कम पर न की जाए, और यदि कहीं ऐसी शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ने मंडी सचिव को निर्देशित किया कि मंडी परिसर में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित धान मूल्य से कम दर पर किसी भी व्यापारी द्वारा खरीद न की जाए किसानो से कोई मुद्दत ना काटी जाए। एसडीएम और मण्डी सचिव इसकी सख्त निगरानी करें। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य प्राप्त हो, यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन किसानों की फसल प्राकृतिक कारणों या गिरावट के चलते फसल की गुणवत्ता प्रभावित हुई है ऐसे मामलों में शिकायत पर उपज का परीक्षण कर कार्यवाही करें ताकि उन्हें मंडी का उचित मूल्य मिल सके। डीएम ने मंडी सचिव व खाद्य विपणन अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि किसानों द्वारा उपज की बिक्री के एक सप्ताह में भुगतान किया जाए।