धूप से बचाव के लिए गोशाला में करें छाया के इंतजाम

Mar 02, 2026 11:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

Orai News - उरई में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सोमवार को चमारी स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गोवंश की देखभाल के लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था का अवलोकन किया और अधिकारियों को स्वच्छता, पोषण, एवं स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गोशाला में गौवंश की देखभाल शासन की प्राथमिकता है।

धूप से बचाव के लिए गोशाला में करें छाया के इंतजाम

उरई। जनपद में निराश्रित एवं संरक्षित गौवंश की समुचित देखभाल के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सोमवार को चमारी स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला में पर्याप्त भूसा चारे के स्टाक से लेकर सारी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोवंश के लिए उपलब्ध चारा, भूसा, हरा चारा, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई तथा चिकित्सा सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोशाला में स्वच्छता, पोषण एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे गौवंश को किसी प्रकार की असुविधा न हो। गौशाला गौसंरक्षण शासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गर्मी के दृष्टिगत छायादार स्थान, पर्याप्त जल उपलब्धता एवं नियमित फॉगिंग सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से गौवंश की संख्या, टीकाकरण की स्थिति तथा उपलब्ध संसाधनों की जानकारी प्राप्त की और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।