डीएम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएं

Newswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - उरई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने राजनैतिक डीएम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, परखी व

डीएम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएं

उरई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में जनपद मुख्यालय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी वेयरहाउस को विधिवत खोला गया तथा ईवीएम लॉग-बुक का अवलोकन करते हुए आवश्यक टिप्पणियां अंकित की गईं। निरीक्षण उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष में स्थापित सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम का भी परीक्षण किया। इस दौरान उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को सीसीटीवी के माध्यम से वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का लाइव अवलोकन कराया गया। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार, एसडीएम नेहा ब्याडवाल, पीडी अखिलेश तिवारी, ईवीएम सहायक तलहा मज़हर सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि शांतिस्वरूप महेश्वरी भाजपा, राजीव शर्मा सपा, अतर सिंह पाल बसपा, भगवती शरण पांचाल बसपा उपस्थित रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।