Orai News: प्राथमिक विद्यालय फर्दनवीस का जर्जर स्कूली भवन बारिश में कभी भी ढह सकता

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

Orai News: जालौन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय फर्दनवीस का भवन काफी जर्जर है। बच्चे और शिक्षक दोनों यहां भय की स्थिति में पढ़ाई कर रहे हैं। विद्यालय की दीवारें और लेंटर चटक गए हैं और बारिश में यह भवन कभी भी गिर सकता है। शिक्षकों ने संबंधित विभाग से इसे हटाने की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Orai News: प्राथमिक विद्यालय फर्दनवीस का जर्जर स्कूली भवन बारिश में कभी भी ढह सकता

Orai News: उरई। जालौन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय फर्दनवीस का जर्जर स्कूली भवन कभी भी ढह सकता है। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे जर्जर भवन देखकर भयभीत रहते हैं। जबकि यहां पढ़ाने वाले शिक्षक भी भय के साए में शिक्षा ग्रहण करवा रहे हैं। जगह-जगह से स्कूल भवन का लेंटर और दीवारे सब चटक गई हैं। बारिश में इस जर्जर भवन पर आफत कभी भी टूट सकती है। विद्यालय के शिक्षकों ने भी कई बार बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर जर्जर भवन को हटाने की मांग की है लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कार्य नहीं किया गया है

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।