भजन संध्या में गूंजे मनीष मानस के भजन, श्रद्धालु भक्ति में हुए सराबोर

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

रामपुरा के प्राचीन देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के दौरान नौ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में भक्ति का अद्भुत माहौल है। ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह बेरा के नेतृत्व में भजन संध्या और भंडारे का आयोजन हो रहा है। बिहार से आए भजन गायक मनीष मानस और बुंदेलखंड की काजल दीदी ने भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

भजन संध्या में गूंजे मनीष मानस के भजन, श्रद्धालु भक्ति में हुए सराबोर

कुठौंद। बीहड़ क्षेत्र स्थित रामपुरा के प्राचीन देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर आयोजित नौ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिल रहा है। ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह बेरा के नेतृत्व में प्रतिदिन भजन संध्या और विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम के चौथे दिन बिहार के भागलपुर से आए भजन गायक मनीष मानस ने माता रानी के भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालु झूमने लगे। वहीं बुंदेलखंड की भजन गायिका काजल दीदी के भजनों ने भी सभी को भावविभोर कर दिया।

मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। आयोजन की व्यवस्थाएं स्वयं अजीत सिंह बेरा अपने सहयोगियों के साथ संभाल रहे हैं। मंदिर परिसर का विकास और बेहतर सुविधाओं के चलते इसकी ख्याति लगातार बढ़ रही है, जिससे नवरात्रि में यहां भारी भीड़ उमड़ रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।