Orai News: आखिरी सोमवार को शिवालयों में लगी भक्तों की कतार
Orai News: सावन माह के अंतिम सोमवार को उरई में शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने रुद्राभिषेक कर सुख शांति की कामना की। कांवड़ियों ने गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रों के साथ पूजा की। कई स्थानों पर विशेष पूजा अर्चना की गई।

Orai News: उरई, पड़री, संवाददाता। सावन माह के अंतिम सोमवार को शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। तड़के चार बजे से ही मंदिरों के बाहर भक्तों की कतारें लग गई। भक्तों ने दूध, दही, जल के साथ शहद आदि से रुद्राभिषेक कर सुख शांति व समृद्धि की कामना की। कांवड़ियों ने गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा।
उरई में भक्तों की भीड़
शहर के तमाम रास्तों पर शिव भक्त कांवड़ लिए भगवा वस्त्र में नजर आए। भगवान शिव के भजनों की गूंज और भोले बाबा के जयघोष से वातावरण गुंजायमान होता रहा। इन सभी कांवड़ यात्रियों का जमावड़ा रात को शहर के मंदिरों पर रहा। उरई के सिद्धेश्वर, महाकालेश्वर के अलावा तमाम शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का रैला उमड़ पड़ा। हर हर भोले की धुन के साथ पुरुष व महिला श्रद्धालुओं ने महादेव की पूजा पाठ किया। उन्हें दूध, दही आदि से जलाभिषेक कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जाप किया। इसके अलावा शिवालयों के साथ घरों में कन्या भोज किए गए। लोगों ने कन्याओं को खीर पूड़ी के साथ दही जलेबी खिलाकर दान दक्षिणा दी और आशीर्वाद लिया।
पड़री में विशेष पूजा
वहीं पड़री में कोंच के गांव पड़री स्थित प्राचीन प्रसिद्ध भूतेश्वर मंदिर प्रांगण में व्यापक लोक कल्याणार्थ व नगर व क्षेत्र की सुख शांति के लिए भगवान शिव की वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विशेष पूजा अर्चना की गई। बोल बम और हर हर महादेव के उद्घोष से वातावरण शिवमय रहा। महाकालेश्वर व भदारी के भोलेनाथ के मन्दिर पर और पनयारा के शिव मंदिर पर ग्राम सिमिरिया के पीपलेश्वर दिरावटी के भोलेनाथ मंदिर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान कराया गया। हरी बाबा, महानत अनिल दास महाराज, राजीव लोचन श्रीवास्तव, लाखन सिंह परिहार, सौरभ पटेल, चंद्र प्रकाश पाठक, छत्रसाल पटेल आदि रहे.
बोल बम के साथ कांवड़ यात्रा निकली, दिखा भक्तिपूर्ण माहौल
नक्कीबाबा यज्ञ कमेटी के युवाओं ने कांवड़ यात्रियों को बांटा प्रसाद
बेतवा से जल लेकर किया अर्पित, चेयरमैन ने खुद संभाली कांवड़, किया जुलुस का नेतृत्व
कोटरा। सावन सोमवार के मौके पर कांवड़ियों में भी उत्साह व भक्ति का माहौल रहा। बोल बम और हर हर महादेव की गूंज के साथ कांवड़ियों ने यात्रा निकाली। साथ ही पवित्र जल भरने के बाद उसे भोले बाबा के चरणों में अर्पित किया गया। कई जगहों पर कांवड़ियों का स्वागत सत्कार किया गया। चेयरमैन ने कांवड़ यात्रा की अगवानी की।
कांवड़ यात्रा का जुलूस
चेयरमैन सियाराम व्यास सहित सभी कांवड़िया नारेघाट में स्थित बड़े शंकरजी मंदिर पर एकत्रित हुए। वहां से जुलुस की शक्ल में बम बम भोले के जयकारे बोलते हुए बेतवा नदी के तट पर पहुंचे। इससे यहां पर कांवड़ियों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां से सभी श्रद्धालुओं ने जल भरा और डीजे की धुनों पर थिरकते हुए श्रद्धालु धीरे धीरे आगे बढ़ रहे थे। भोलेनाथ मंदिर पर नक्की बाबा यज्ञ कमेटी के युवाओं ने पहले बाबा विश्वनाथ का रुद्राभिशेख किया। ततपश्चात यात्रा में शामिल सभी यात्रियों को प्रसाद बितरण किया। चेयरमेन सियाशरण व्यास जुलुस का नेतृत्व करते हुए सबसे आगे चल रहे थे। यहां जैसे ही कांवड़ यात्रा ने नगर में प्रवेश किया तो लोगों ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।


