परशुराम मंदिर में भक्तों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती कर प्रसाद वितरण
Orai News - जालौन में परशुराम जयंती के अवसर पर चौधरयाना मोहल्ला स्थित परशुराम मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की और प्रसाद वितरण किया। इसके बाद ब्राह्मण चेतना परिषद के तत्वावधान में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान भक्तों में उत्साह देखने को मिला और समाज के बुजुर्गों को सम्मानित किया गया।

जालौन। संवाददाता परशुराम जयंती के अवसर पर नगर के चौधरयाना मोहल्ला स्थित परशुराम मंदिर में भक्तों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।पूजा अर्चना और प्रसाद वितरण के बाद नगर में ब्राह्मण चेतना परिषद के तत्वावधान में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा परशुराम मंदिर से शुरू होकर सब्जी मंडी, पानी की टंकी, तहसील, कांजी हाउस, देवनगर चौराहा, कोतवाली रोड, काली माता मंदिर, तहसील रोड, बस स्टैंड, बड़ी माता, छोटी माता होते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला और शोभा यात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
अंत में समाज के बुजुर्गजनों को श्रीफल, शॉल ओढ़ाकर व मालाएं पहनाकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर एडवोकेट उमेश दीक्षित, सपा नेता दीपू त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य रामेंद्र त्रिपाठी, सपा नगर अध्यक्ष गौरीश द्विवेदी, डॉक्टर वेद प्रकाश शर्मा, नीशू पाठक, उमेश दुबे, प्रद्युम्न दीक्षित, अवनीश दीक्षित, राघवेंद्र नगाइच, मोंटू मिश्रा, एडवोकेट पिंटू सिहारी, आदित्य भूषण तिवारी, शिक्षक धर्मेंद्र मिश्रा, वास्स्पति मिश्रा, विद्यासागर मिश्रा, रामकुमार चतुर्वेदी, डॉ. संजय शुक्ला, शिवराम तिवारी, पूजा शुक्ला, भगवानदास तिवारी, प्रखर पाठक, अरविंद बाजपेई आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


