सड़क किनारे से बालू गिट्टी हटाने की मांग

Mar 02, 2026 11:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

Orai News - जालौन के नगरवासियों ने डीएम से चुंगी नंबर चार से उरई बाईपास तक अवैध रूप से डाली गई बालू और गिट्टी हटाने की मांग की है। सड़क किनारे और बीच में बालू-गिट्टी के ढेरों से आवागमन में दिक्कत हो रही है, जिससे दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं। स्कूली वाहन और एंबुलेंस भी इस मार्ग का उपयोग करते हैं।

सड़क किनारे से बालू गिट्टी हटाने की मांग

जालौन। चुंगी नंबर चार से उरई बाईपास तक सड़क किनारे अवैध रूप से डाली गई बालू-गिट्टी हटवाने की मांग नगर के लोगों ने डीएम से की है। नगर क्षेत्र में चुंगी नंबर चार से उरई बाईपास तक मुख्य मार्ग पर और उससे सटकर कई स्थानों पर बालू व गिट्टी के ढेर लगे हुए हैं। यह ढेर सड़क के किनारे से लेकर सड़क के बीच तक लगाए गए हैं। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। साथ ही दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है। इस मार्ग से होकर प्रतिदिन स्कूली वाहन, एंबुलेंस, दोपहिया एवं चारपहिया वाहन गुजरते हैं। इस मार्ग पर स्कूल, अस्पताल और गेस्ट हाउस भी संचालित हैं।

सड़क किनारे और सड़क पर पड़ी इस निर्माण सामग्री हटवाने की मांग नगर के अशफाक राईन, रहीश, विनोद, विनय आदि ने की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।