Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsDemand for Widening of Jalaun-Churkhi Road Approved for 2025-26
जल्द होगा चूर्खी जालौन मार्ग का चौड़ीकरण

जल्द होगा चूर्खी जालौन मार्ग का चौड़ीकरण

संक्षेप: Orai News - जालौन के ग्रामीण गजेंद्र सिंह सेंगर ने आईजीआरएस पोर्टल पर चौड़ीकरण की मांग की थी। लोक निर्माण विभाग ने बताया कि जालौन से चुर्खी तक का मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसका चौड़ीकरण कार्य 2025-26 में प्रस्तावित है। इसके लिए 1926.94 लाख रुपये की लागत का अनुमोदन भेजा गया है।

Thu, 30 Oct 2025 10:25 PMNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

जालौन। चुर्खी-जालौन मार्ग के चौड़ीकरण की मांग ग्रामीण ने आईजीआरएस पोर्टल पर की थी। जिसका निस्तारण करते हुए मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग झांसी की ओर से शिकायतकर्ता को अवगत कराया गया है कि मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य वर्ष 2025-26 में प्रस्तावित है। जिसे वित्तीय स्वीकृति के लिए भेजा गया है। कुठौंदा बुजुर्ग निवासी ग्रामीण गजेंद्र सिंह सेंगर ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि जालौन से चुर्खी तक का मार्ग क्षेत्र का अत्यंत महत्वूर्ण मार्ग है। यह सिंगल लेन मार्ग है और इस पर यातायात काफी अधिक है। सिंगल लेन मार्ग होने के चलते इस मार्ग पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं साथ ही मार्ग भी अक्सर क्षतिग्रस्त बना रहता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दिन रात ट्रक, ऑटो, चार पहिया वाहन और दो पहिया वाहनों का आगमन इस मार्ग से होता रहता है। दो बड़़े वाहनों के आमने सामने आ जाने पर साइड देने या ओवरटेक करने की भी गुंजाइश काफी कम रहती है। शिकायत के निस्तारण में मुख्य अभियंता झांसी क्षेत्र लोक निर्माण विभाग झांसी द्वारा लिखित रूप से बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए आगणन लागत 1926.94 लाख रुपये की स्वीकृति के लिए एक पत्र मुख्य अभियंता उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग लखनऊ को भेजा गया है। बजट स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।