Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsDemand for Temporary Toilets Near Temples in Jalaun to Aid Devotees
मंदिरो के पास अस्थायी शौचालय बनाये जाने की मांग

मंदिरो के पास अस्थायी शौचालय बनाये जाने की मांग

संक्षेप:

Orai News - जालौन में समाज सेवियों ने मंदिरों के पास अस्थायी शौचालयों की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत सरकार सफाई पर जोर दे रही है, लेकिन जिला प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। मंदिरों के आसपास लघुशंका गृह न होने से भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Jan 06, 2026 11:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

जालौन। मंदिरों में भक्तों की सुविधा के लिये अस्थायी शौचालय बनाये जाने की मांग नगर के समाज सेवियों ने स्थानीय प्रशासन सहित नगर पालिका से की। समाज सेवी प्रधुम्न दीक्षित, भगवती मिश्रा, अरुण शुक्ला, विजय आदि ने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत सरकार साफ सफाई पर जोर दे रही है पर जिला प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। नगर के प्रमुख मंदिर छोटी माता, द्वारिकाधीश मंदिर, के पास पहले लघुशंका गृह बने थे। विकास के नाम पर इन्हें हटा दिया गया। पुराने लघुशंका गृह हटा देने के बाद नए लघुशंका गृह का निर्माण आज तक नहीं कराया गया है। बंबई वाला मंदिर, छोटी माता, द्वारिकाधीश, बड़ी माता मंदिर समेत आसपास लगभग आधा दर्जन प्रमुख मंदिर है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इन मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्त प्रतिदिन दर्शन करने आते हैं। मंदिरों के आसपास लघुशंका गृह न होने के कारण मंदिर में आने वाले भक्तों को दिक्कत होती है। मंदिरों के आसपास पेशाबघर न होने के कारण आसपास के दुकानदार गलियों में पेशाब करते हैं जिससे संतोषी माता मंदिर के बगल वाली में हमेशा दुर्गंध आती है। यहां से भक्तों का निकलना मुश्किल हो जाता है। समाजसेवियों ने मंदिर के आसपास पेशाबघर बनवाने की मांग की है जिससे आसपास सफाई रहे और भक्तों को दिक्कत न हो।