कुठौंदा बुजुर्ग में नए पंचायत भवन के निर्माण की मांग

Mar 02, 2026 11:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

Orai News - कुठौंदा बुर्जुग में लगभग 15 वर्ष पूर्व बने पंचायत भवन की स्थिति जीर्ण शीर्ण हो गई है। इससे पंचायत के कार्यों में परेशानी हो रही है। समाजसेवी गजेंद्र सिंह सेंगर ने जिलाधिकारी को नया पंचायत भवन बनाने के लिए शिकायती पत्र भेजा है। गांव में पंचायत भवन की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।

कुठौंदा बुजुर्ग में नए पंचायत भवन के निर्माण की मांग

जालौन। कुठौंदा बुर्जुग में लगभग 15 वर्ष पूर्व बनाया गया पंचायत भवन बनने के बाद कुछ ही वर्षों में जीर्ण शीर्ण हो गया था। जिसके बाद भवन उपयोग लायक नहीं बचा। ऐसे में अब पंचायत के कार्य संपन्न होने में परेशानी हो रही है। ग्रामीण ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर नया पंचायत भवन बनवाने की मांग की है। कुठौंदा बुर्जुग निवासी समाजसेवी गजेंद्र सिंह सेंगर ने जिलाधिकारी राजेश पांडेय को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि उनके गांव में बर्ष 2009-10 में पंचायत भवन का निर्माण कराया गया था। लेकिन बनने के बाद पांच वर्ष भी पूरे नहीं हुए कि पंचायत भवन जीर्ण शीर्ण अवस्था में पहंुच गया।

बनने के समय ही उक्त पंचायत भवन के मानक के अनुसार न बनने की शिकायत ग्रामीणों ने की थी। लेकिन तब शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जीर्ण शीर्ण होने के बाद शिकायत की गई तो उसकी जांच तकनीकी समिति से कराई गई थी। जिसके बाद से इस जीर्ण शीर्ण पंचायत भवन को उपयोग में लाना बंद कर दिया गया। ग्राम पंचायत के पास पंचायत भवन न होने से ग्राम पंचायत के कार्य संपन्न होने में दिक्कत होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि 26 जुलाई 2024 को गाटा संख्सा 316 पर पंचायत भवन के निर्माण का प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। साथ ही पंचायत भवन के निर्माण के लिए लेखपाल द्वारा अनापत्ति भी दी जा चुकी है। इसके बाद भी वहां पंचायत भवन का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। यदि पंचायत भवन का निर्माण करा दिया जाता है तो ग्राम पंचायत की बैठकें नए भवन में हो सकती है। ग्रामीण भी अपने कार्य पंचायत भवन पर पहुंचकर संपन्न करा सकते हैं। उन्होंने शीघ्र ही पंचायत भवन का निर्माण कराने की मांग डीएम से की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।