पेट्रोल पंप पर मिलने पर सुविधाओं का टोटा

Feb 17, 2026 09:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - जालौन के पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक जनसुविधाओं का अभाव है। जनता ने हवा, शीतल पेयजल, स्वच्छ प्रसाधन और अन्य सुविधाओं की मांग की है। प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए थे, लेकिन सुधार नहीं हुआ है। उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान आवश्यक है।

पेट्रोल पंप पर मिलने पर सुविधाओं का टोटा

जालौन। संवाददाता पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं के लिए कुछ जनसुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है। लेकिन नगर के अधिकांश पेट्रोल पंप पर मिलने पर सुविधाओं का टोटा है। लोगों ने जनसुविधाएं उपलब्घ कराने की मांग की है। पेट्रोल पंपों पर जन सुविधाओं के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं को हवा, शुद्ध व शीतल पेयजल, रेडियटर पानी, स्वच्छ प्रसाधन, टेलीफोन व प्रथम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहनी चाहिए। जनता को मिलने वाली सुविधाओं का पेट्रोल पंपों पर टोटा है। कई बार नापतौल को लेकर भी विवाद की स्थिति बनती है। पूर्व में डीएम ने तहसील मुख्यालय के खाद एवं रसद विभाग के अधिकारियों को सुविधाएं चेक करने निर्देष दिए थे।

जिलाधिकारी के निर्देश पर चेकिंग तो कर ली गई। लेकिन जन सुविधाओं को उपलब्ध कराने में कोई सुधार नहीं हुआ है। अधिकांश पेट्रोल पंप पर वाहनों के लिए हवा उपलब्ध नहीं है। शिकायत पेटिका गायब है। उपभोक्ता के लिए बने शौचालय साफ सुथरे नहीं रहते हैं। नगर के लोगों ने पेट्रोल पंपों पर सुविधाएं उपलब्घ कराए जाने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।