Orai News: एआरटीओ ने स्लीपर बस को कोतवाली में कराया बंद
Orai News: जालौन में दिल्ली से आ रही स्लीपर बस को एआरटीओ ने पकड़ा। चालक ने जरूरी कागजात और फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं दिखाए। बस को कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया है और उस पर जुर्माना लगाने की प्रक्रिया चल रही है।

Orai News: जालौन। संवाददाता दिल्ली से आ रही स्लीपर को एआरटीओ ने पकड़ा। मौके पर फिटनेस और अन्य जरूरी कागजात न मिलने पर बस को कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया। बस पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जा रही है।दिल्ली से एक स्लीपर बस शुक्रवार की सुबह नगर से होकर उरई की ओर जा रही थी। कोंच चौराहे के पास एआरटीओ राजेश कुमार की टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। बस को आता देखकर जब टीम ने बस को रोककर चालक से आवश्यक कागजात और फिटनेस प्रमाण पत्र मांगा तो चालक कागजात नहीं दिखा सका। जिसके बाद टीम ने बस को पकड़कर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया।
एआरटीओ राजेश कुमार ने बताया कि स्लीपर बस को पकड़ा गया है। चालक आवश्यक कागजात नहीं दिखा सका। बस पर जुर्माना की कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


