कोर्ट के आदेश से पुत्रवधू से सोते समय दुष्कर्म का प्रयास करने वाले ससुर पर रिपोर्ट दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - जालौन में एक विवाहिता ने अपने ससुर पर छेड़खानी और दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने न्यायालय की शरण ली और पुलिस ने ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। घटना तब हुई जब पति कर्नाटक में थे और वह बच्चों के साथ घर पर थी।

कोर्ट के आदेश से पुत्रवधू से सोते समय दुष्कर्म का प्रयास करने वाले ससुर पर रिपोर्ट दर्ज

जालौन। संवाददाता पुत्रवधू ने लगभग चार माह पूर्व ससुर पर सोते समय छेड़खानी और दुष्कर्म का प्रयास करने आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी। सुनवाई न होने पर विवाहिता ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी लगभग 13 वर्ष पूर्व हुई थी। पति कर्नाटक में रहकर पानी पूरी का धंधा करते हैं। जिसके चलते वह अक्सर बाहर ही रहते हैं। घर पर वह अपने दो बच्चों और सास, ससुर के साथ रहती है।

आरोप लगाया कि उसके ससुर की उस पर नीयत खराब थी जिसके चलते बीती आठ जनवरी को जब उसके बच्चे दादी के कमरे में सो रहे थे। तभी रात करीब 10 बजे ससुर उसके कमरे में घुस आए और सोते समय उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। उसकी साड़ी खींचकर उसे जमीन पर गिरा दिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वह चिल्लाई और किसी तरह छूटकर सास के कमरे में पहुंची और उन्हें पूरी बात बताई। सास ने भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। अगले दिन उसने कोतवाली में तहरीर दी। लेकिन कोई काार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।