Orai News: 96 जर्जर स्कूलों में जान जोखिम में डाल पढ़ाई को मजबूर नौनिहाल

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

Orai News: उरई के जालौन जनपद में 96 जर्जर स्कूल भवनों में बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि शिक्षकों द्वारा इन भवनों को ढहाने के लिए पत्राचार किया गया है। विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। बारिश में ये भवन गिर सकते हैं, जिससे बच्चों और शिक्षकों की जान को खतरा है।

96 जर्जर स्कूलों में जान जोखिम में डाल पढ़ाई को मजबूर नौनिहाल

Orai News: उरई। संवाददाता जनपद जालौन 96 जर्जर स्कूली भवनों में नौनिहाल जान जोखिम में डाल पढ़ाई करने को मजबूर हैं। स्कूल के शिक्षकों द्वारा लगातार जर्जर स्कूलों को ढहाने के लिए लगातार पत्राचार किया जाता है, लेकिन इसके बावजूद जर्जर स्कूलों में किसी बड़ी घटना का बेसिक शिक्षा विभाग इंतजार कर रहा है। जबकि कुछ जर्जर स्कूलों में विभाग के आदेश के बावजूद कुछ शिक्षकों की हठधर्मिता से भवन नहीं गिराए जा रहे हैं। ऐसे हालात में बारिश के मौसम में जर्जर स्कूली भवन के भरभरा कर गिरने से किसी भी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता है। हिंदुस्तान ने जर्जर स्कूलों की पड़ताल की तो कुछ गंभीर पहलू उभर कर सामने आए।डकोर

ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुरकुरू का जर्जर भवन बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिखाई ही नहीं पड़ रहा है या फिर वह इस दिशा में पूरी तरह से मौन साधे आंखें बंद करके बैठे हैं। उक्त विद्यालय में 50 बच्चे अध्यनरत हैं और चार शिक्षकों की यहां बच्चों को पढ़ने के लिए तैनाती है। जर्जर होने के साथ जल निकासी न होने से पूरा विद्यालय भवन चारों तरफ से पानी में डूबा हुआ है। बारिश के मौसम में कभी भी यह भवन भरभरा कर गिर सकता है। ऐसे में बच्चों और शिक्षकों के साथ कभी भी कोई भी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।