Orai News: डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, एक युवक की मौत, साथी घायल
Orai News: जालौन में प्रतापपुरा मोड़ पर बाइक सवार युवकों को डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 22 वर्षीय अंचल तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जबकि 28 वर्षीय साहिल तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Orai News: जालौन। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र की प्रतापपुरा मोड़ पर शनिवार शाम बाइक सवार दो युवकों को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्राम कुंडऊ निवासी अंचल तिवारी 22 वर्ष व साहिल तिवारी 28 वर्ष शनिवार को किसी काम से जालौन आए थे। शाम करीब छह बजे बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। प्रतापपुरा मोड़ पर औरैया की ओर से आ रहे डंपर चालक ने अचानक मोड़ दिया और डंपर गलत दिशा में आ गया। अनियंत्रित डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से साहिल की मौके पर ही मौत हो गई, अंचल गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। राहगीरों ने यूपी 112 को सूचना दी। कोतवाली पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल अंचल को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने डंपर को पकड़ लिया, पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


