Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsCritical Shortage of Doctors at Konch CHC Leads to Long Waits for Patients
कोंच सीएचसी में डॉक्टरों का टोटा, मरीज बेहाल, लैब में जांचें भी अधूरी

कोंच सीएचसी में डॉक्टरों का टोटा, मरीज बेहाल, लैब में जांचें भी अधूरी

संक्षेप:

Orai News - कोंच सीएचसी में डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। यहां 150 से 200 मरीजों का इलाज करने के लिए केवल चार डॉक्टर हैं। लैब में भी जांचों की कमी है, जिससे मरीजों को बाहर जाकर जांच करानी पड़ रही है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की आवश्यकता बढ़ गई है।

Nov 07, 2025 05:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

कोंच। कोंच सीएचसी में विशेषज्ञ डॉक्टरों के अलावा अन्य डॉक्टरों की कमी है। दो-दो दिन जहां एक डॉक्टर को इमरजेंसी ड्यूटी करनी पड़ रही है, वहीं दिन में चार डॉक्टरों के भरोसे 150 से 200 मरीजों की ओपीडी है। इससे मरीजों को इलाज कराने में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। ब्लॉक की 62 ग्राम पंचायतों की आबादी को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने वाला सबसे व्यस्त सीएचसी खुद विशेषज्ञ व अन्य डॉक्टरों की कमी का दंश झेल रहा है। लैब में भी पूरी जांचें नहीं हो पा रही हैं। ठंड शुरू होने के साथ ही हार्ट, किडनी, बीपी, शुगर, सांस, गठिया, वायरल बुखार, जुकाम के मरीजों संख्या बढ़ी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऐसे में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी मुश्किल पैदा कर रही है। मरीजों को प्राईवेट अस्पतालों का चक्कर काटना पड़ रहा है, जहां उनकी जेब काटी जा रही है। सीएचसी पर तैनात डॉ रीता गौतम बहुत कम ही आतीं हैं, इससे महिला रोगियों को परेशान होना पड़ता है। --------- लैब में कई खामियों से नहीं होतीं सभी जांचें कोंच। सीएचसी के लैब में कई ऐसी जांचें है जिनके उपकरण न होने की वजह से उन जांचो का लाभ मरीजों को नहीं मिलता है। मरीजों को ये जांच बाहर से करानी पड़ती है। ---------- बोले लोग, बढ़ने चाहिए डॉक्टर व सुविधाएं कोंच। पवन सैनी ने बताया गुरुवार को कुछ तकलीफ़ थी तो डॉक्टर को दिखाने गए तो जांच की सलाह दी गई। सीएचसी पर जांचों की सुविधा न होने से बाहर जाना पड़ रहा है। शमशाद खान ने बताया सबसे व्यस्त सीएचसी है। यहां पर हड्डी, बाल रोग के साथ अन्य विशेषज्ञ की तैनाती की जानी चाहिए। शहनाज़ ने बताया कि यहां पर महिला चिकित्सक की नियमित उपस्थिति होनी चाहिए। उनका ज्यादातर न मिलने से महिला मरीजों को भी परेशानी होती है। ------ सीएचसी में कुछ डॉक्टरों के तबादले हुए थे, नई पोस्टिंग नहीं हुई है। लैब में कुछ जांचें उपकरण अभाव में नहीं हो पा रही हैं। पत्राचार किया गया है। उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है ‌जल्दी उन जांचो को शुरू करा दिया जाएगा। - अनिल कुमार शाक्य, चिकित्साधीक्षक कोंच