क्षेत्रीय स्तर पर खेल कर युवा आगे बढ़ते
Orai News - सपा के संस्थापक मुलायम सिंह की याद में, सपा कालपी के अध्यक्ष अजीत सिंह यादव द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया। जयरामपुर के बैरंग मैदान में डॉ चन्द्रपाल सिंह यादव ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। यह टूर्नामेंट युवाओं को अपने हुनर को दिखाने का एक अच्छा अवसर प्रदान करता है।

कालपी। सपा के संस्थापक मुलायम सिंह की स्मृति में सपा कालपी के अध्यक्ष अजीत सिंह यादव द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया जा रहा है। जयरामपुर के बैरंग मैदान में टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्यअतिथि पर्व सांसद व अंतराष्ट्रीय कृभको के चेयरमैन डॉ चन्द्रपाल सिंह यादव ने किया। 15 ओवर का उद्धाटन मैच टीम तिरही व टीम चमारी के बीच खेला गया। डॉ चनद्रपाल सिंह यादव ने कहा भारत में क्रिकेट खेल गांव-गांव तक पहुंच गया है ऐसे टूर्नामेंट आयोजनों से नौजवानों को हुनर को दिखाने का मौका मिलता है ऐसे ही क्षेत्रीय स्तर पर खेल कर युवा आगे बढ़ते है यही युवा आगे चलकर बड़े बड़े क्रिकेटर बनते हैं।
वहीं अजीत सिंह यादव सहित पूरी कमेटी बधाई और धन्यवाद दिया। डॉ चन्द्रपाल सिंह ने ग्राम धमना के पुराने नेता स्व. नत्थू सिंह नेता जी को याद कर कहा कालपी क्षेत्र से हमारा पुराना नाता है। उक्त मौके पर कल्लू सिंह काशिखेरा, विजय कुशवाहा , रोहित वर्मा, पूर्व प्रधान सरमन कुशवाहा, बाबू सिंह यादव पूर्व प्रधान, रामस्नेही धमना, अमर सिंह , नन्ना तिरही ,मयंक यादव, समर सिंह गुड्डू महेवा, सर्वेस पाल, आशीष सिंह चौंक, रोहित खटीक, योगेंद्र बीडीसी,राहुल करमचंद्रपुर, सोनू यादव, रामखिलावन, प्रांजुल सविता, धर्मेंद्र दोहरे, अखिलेश निपनियां, दीपु यादव, हरिशरण , आशुतोष सभासद, विशाल यादव, अमन विश्नोई , शोभित ठाकुर , तथा कमेटी से संजय, अभिषेक, रंनधावन अहिरवार, पुष्पेंद्र, जयहिंद , सर्वेस , विशाल चौधरी, विकास यादव, कुअँर सिंह , लल्ला यादव, नितिन , सुमित , शिवम कठेरिया, आकाश, आदेश, एस एस, संदीप अमित विकास यादव, उमेश चौधरी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




