ओवरलोडिंग में चार स्लीपर बस सीज, रोडवेज से भिजवाई सवारियां

Mar 02, 2026 09:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

Orai News - उरई में त्यौहारी सीजन के दौरान स्लीपर बस संचालकों पर कार्रवाई की गई। एआरटीओ एवं आरएम ने चार बसों को सीज किया, जिनमें निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां थीं। चेकिंग के दौरान एक बस में 135 और दूसरी में 64 सवारियां पाई गई। प्रशासन ने निर्देश दिया कि सभी वाहन संचालक परमिट शर्तों का पालन करें।

ओवरलोडिंग में चार स्लीपर बस सीज, रोडवेज से भिजवाई सवारियां

उरई। त्यौहारी सीजन में क्षमता से अधिक सवारियां भरकर मुनाफा कमा रहे स्लीपर बस संचालकों पर कार्रवाई की गई है। एआरटीओ एवं आरएम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर ऐसी चार बसों को सीज किया है जिनमें निर्धारित क्षमता से करीब दो गुनी सवारी भरी थी। इन चारों बसों को सीज कर आटा मंडी में खड़ा करा दिया गया। जिलाधिकारी के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार शाम एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कुमार ने कानपुर झांसी हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया। अहमदाबाद जाने वाली स्लीपर बस की चेकिंग की तो 52 के सापेक्ष 135 सवारी पाई गई। इसी प्रकार दूसरी बस में 35 सवारी के सापेक्ष 64 सवारियां मिली।

इस पर कार्रवाई कर सवारियों को रोडवेज बसों से गंतव्य तक पहुंचाया जबकि संबंधित स्लीपर बसों को सीज करते हुए उनको आटा मंडी में खड़ा कर दिया गया। साथ ही एआरटीओ प्रवर्तन सुरेश कुमार वर्मा एवं प्रवर्तन अधिकारी विनय कुमार पाण्डेय द्वारा ओवरलोडिंग के मामले में एक एक स्लीपर बस को सीज किया गया है। प्रशासन द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई से बस संचालकों में हड़कंप है। एआरटीओ ने बताया कि पूरे त्यौहारी सीजन में इसी प्रकार अभियान जारी रहेगा। उन्होंने सभी वाहन संचालकों को निर्देश जारी किए हैं की परमिट शर्तों के अनुसार ही वाहनों का संचालन करें और कहीं पर भी क्षमता से अधिक सवारी बिठाए अन्यथा की स्थिति में कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।