छापा मारकर दुकानों से लिए पापड़ व तेल के नमूने, हड़कंप

Feb 26, 2026 10:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - कोंच में होली के नजदीक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अभियान चलाया। टीम ने कई दुकानों पर छापेमारी कर खाद्य सामग्री के नमूने एकत्र किए। इस कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप मच गया। नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं, रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।

छापा मारकर दुकानों से लिए पापड़ व तेल के नमूने, हड़कंप

कोंच। संवाददाताहोली के नजदीक आते ही मिलावटखोरों पर नकेल कसी जाने लगी है। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग ने गुरुवार को कोंच नगर में अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान टीम ने कई किराना दुकानों और मिठाई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए। अचानक हुई इस कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप मच गया। यह अभियान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आयुक्त और जालौन जिला प्रशासन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर संचालित किया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने नगर के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

इस टीम में सुनील कुमार (फूड इंस्पेक्टर), कन्हैया लाल (फूड इंस्पेक्टर, कोंच) और महेश कुमार (फूड इंस्पेक्टर) शामिल रहे। जांच के दौरान टीम ने स्थानीय बाजार की कई दुकानों से खाद्य सामग्री के नमूने लिए।इस दौरान मनोहर लाल पंसारी की दुकान से सिंघाड़े के आटे का नमूना, नरोत्तम की दुकान से पापड़ का नमूना, तथा विवेक कुमार चक्की से तेल का नमूना संग्रहित किया गया। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। टीम की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।