Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsCouple Marries Amid Family Opposition with Police Support
पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी युगल की जालौनी माता मंदिर में हुई शादी

पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी युगल की जालौनी माता मंदिर में हुई शादी

संक्षेप:

Orai News - कुठौंद(उरई) में प्रेमी युगल अनीशा और विकास ने जालौनी माता मंदिर में शादी की। अनीशा के परिवार वालों ने इस रिश्ते का विरोध किया और उसे घर से बाहर निकाल दिया। परेशान होकर अनीशा ने पुलिस से मदद मांगी। थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए शादी का आयोजन किया, जिसमें पुलिस प्रशासन की मौजूदगी रही।

Jan 15, 2026 02:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

कुठौंद(उरई)। जालौनी माता मंदिर में परिजनों की नाराज़गी के बीच पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में प्रेमी युगल ने शादी रचा ली । परिजनों की नाराजगी की वजह से मजबूर होकर अनीशा ने अपने प्रेमी विकास के साथ कुठौंद पहुंच थाना प्रभारी निरीक्षक से मदद मांगी थी। कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम जनतापुरा कोटा मुश्तकिल निवासी 20 वर्षीय अनीशा देवी पुत्री शिवशंकर निषाद और विजवाहा निवासी विकास निषाद पुत्र यादराम बीते कई वर्षों से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की के परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। अनिशा ने आरोप लगाया कि प्रेम संबंधों को लेकर पिता द्वारा उसके साथ मारपीट की जाती थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पारिवारिक प्रताड़ना से मानसिक रूप से परेशान अनीशा ने आत्महत्या का प्रयास भी दो बार किया था। मामला यहीं नहीं रुका, परिजनों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। मजबूर होकर अनीशा अपने प्रेमी विकास के साथ थाना कुठौंद पहुंची और थाना प्रभारी निरीक्षक अजय पाठक से मदद की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक अजय पाठक ने तत्काल इसकी सूचना उपजिलाधिकारी (एसडीएम) जालौन और क्षेत्राधिकारी (सीओ) जालौन को दी। इसके बाद अनीशा को एसडीएम जालौन के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उसके स्वतंत्र और स्वेच्छिक बयान दर्ज किए गए। बयान में अनीशा ने स्पष्ट रूप से विकास के साथ विवाह कर उसके साथ जीवन बिताने की इच्छा जताई। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दोनों की शादी जालौन देवी मंदिर में संपन्न कराई गई। मंदिर परिसर में अनीशा और विकास ने एक-दूसरे के साथ जीवनभर साथ निभाने और सुख-दुख में साथ रहने की कसमें खाईं। इस दौरान पुलिस प्रशासन की मौजूदगी भी रही, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो।