
रिश्वत की शिकायत ठेकेदार ने 20 दिन पहले की थी
Orai News - कदौरा में ठेकेदार ने बीडीओ प्रतिभा शाल्या पर रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। सतर्कता टीम ने योजना बनाकर उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया जब वे एक लाख रुपये ले रही थीं। बीडीओ को गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू की गई। इस घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया।
कदौरा। बीडीओ प्रतिभा शाल्या द्वारा रिश्वत मांगने से परेशान ठेकेदार ने करीब 20 दिन पहले झांसी सतर्कता टीम से शिकायत की थी। टीम लगातार मामले की जांच और निगरानी कर रही थी और टीम कई दिनों से कदौरा क्षेत्र में घूम-घूमकर साक्ष्य जुटा रही थी। पूरी सुनियोजित तरीके से जब बुधवार शाम को सरकारी आवास पर बीडीओ प्रतिभा शाल्या रंगे हाथ पकड़ा गया दोनों ने तीन के सामने रकम फेंक कर खुद को पाक साफ बताने का प्रयास भी किया। कदौरा क्षेत्र पंचायत ठेकेदार विवेक कुमार द्वारा धमना स्थित परिषदीय विद्यालय परिसर में 9 लाख 86 हजार रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया था।
कार्य पूरा होने के बाद भुगतान फाइल चल रही थी। करीब चार महीने पहले कार्य को ठेकेदार के द्वारा पूरा करवा लिया गया था जिसके एवज में बीडीओ द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी। बुधवार को पूर्व निर्धारित योजना के तहत ठेकेदार ने तय राशि बीडीओ को देने के लिए उसके कार्यालय में पर्ची देकर उक्त बीडीओ को सरकारी आवास पर बुलवाया। आवास के इर्द गिर्द विजिलेंस टीम पहले से मौजूद थी। जैसे ही प्रतिभा शाल्या ने एक लाख रुपये कैश लिया, टीम ने तुरंत उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम सिविल ड्रेस में थी भी संदेह से देखते हुए बीडीओ ने लिए रिश्वत की रकम को फेंकने का प्रयास किया उससे पहले ही मौके पर बरामद रकम को कब्जे में लेने के साथ टीम ने उक्त बीडीओ से चलने के लिए कहा तो उक्त बीडीओ ने मना किया जिस पर उक्त बीडीओ बाहर की तरफ तेजी से भागी जिस पर टीम की महिला सदस्यों हेड कांटेबल किरन पाल और हेमलता ने उक्त को पकड़ लिया और गाड़ी में बिठा लिया। इसके बाद टीम 150 मीटर दूर स्थित थाने में लेकर पहुंची और उसके बाद पूरी कागजी कार्यवाही शुरू कर दी। जबकि बीडीओ की गिरफ्तारी की जानकारी फैलते ही ब्लॉक और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। ---------- उक्त बीडीओ के खिलाफ गुप्त सूचना मिली थी जिसकी बीते दिनों से हमारी टीम निगरानी कर रही थी। पूरी टीम द्वारा छापा मारकर उक्त बीडीओ के रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा गया है तथा टीम द्वारा वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रीवेंशन ऑफ करप्शन कोर्ट लखनऊ में कल कोर्ट खुलने के पश्चात पेश किया जाएगा। इस मौके पर इंस्पेक्टर शेष्मणि त्रिपाठी, अतुल कुमार आदि के साथ अन्य टीम मौजूद रहे। -पीयूष पांडे, विजीलेंस टीम प्रमुख

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




