Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsContaminated Water Supply in Rampura Residents Face Health Risks
रामपुरा में पाइप लाइन से घरों में पहुंच रहा दूषित पानी

रामपुरा में पाइप लाइन से घरों में पहुंच रहा दूषित पानी

संक्षेप: Orai News - रामपुरा में सरकारी नलों से गंदा पानी सप्लाई हो रहा है, जिससे नगरवासियों को पीने के पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद अधिकारी लीकेज पाइपलाइन को ठीक नहीं कर रहे हैं। इससे संक्रामक रोग फैलने का खतरा है। जलकल विभाग की लापरवाही से लोग परेशान हैं।

Tue, 4 Nov 2025 05:32 PMNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

रामपुरा। संवाददाता नगर में सरकारी नलों से घरों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही हैं। इससे नगरवासियों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा हैं। इससे लोगों में संक्रामक रोग फैलने का खतरा है। कई बार शिकायत के बावजूद अधिकारी लीकेज पाइपलाइन को ठीक करने की सुध नहीं ले रहे हैं। रामपुरा नगर में पानी के लीकेज के चलते पाइप लाइनों में दूषित पानी घरों में आ रहा हैं। इससे नगरवासियों की पानी की जरूरत पूरी नहीं हो पा रही हैं। सुबह जब लोगों ने अपने घरों के नालों से गंदा व दुर्गंध वाला पानी आने लगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

काफी समय जब दूषित पानी ही नालों से आता रहा तो लोग परेशान हो गये। नगर निवासी बबलू, सुमित, विजय, राजकुमार ने कहा कि अगर कोई इस पानी को पी ले तो निश्चित ही अस्पताल पहुँच जायेगा। नालो से मटमैला व दुर्गंध भरा पानी निकाल रहा हैं। जलकर विभाग द्वारा नगर में नालियों के समीप लिकिजो को सही करने में कोताही बरत रहा हैं। जिसके कारण नालियों का गंदा पानी लोगो के घरों में आ रहा है। जिसके चलते नगरवासी शुद्ध पीने योग्य पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। लेकिन विभाग का इन समस्याओं का समाधान करने की फुर्सत नहीं हैं। ------ पानी की टंकी के सर्किट खराब होने से ये बारिश का पानी पाइप लाइनों में पहुंच गया हैं। पानी की टंकी के सर्किटों को सही करा दिया गया हैं। अब गंदे पानी की समस्या आने सामने नहीं आएगी। -श्याम बहादुर, जेई, जलकल विभाग