
नलों से आ रहा गंदा पानी, बीस हजार की आबादी प्रभावित
Orai News - कदौरा के गांव बबीना में पिछले एक महीने से नलों से गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने कई बार जल निगम से शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। अवर अभियंता ने कहा कि लीकेज की खोज में टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही समस्या को हल किया जाएगा।
कदौरा। कदौरा के गांव बबीना में नलों से लगातार गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि पाइप लाइन कई जगह से लीकेज हो गई है। उन्हीं से गंदा पानी नलों के माध्यम से आता है। पिछले एक माह से यह समस्या बनी हुई है। शिकायतें करने के बाद भी समस्या दूर नहीं हो पाई है। इससे आकोश व्याप्त है। बबीना गांव में जल निगम की दो टंकिया बनी हुई है। जिससे बीस हजार की आबादी को पानी की सप्लाई की जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से नलों से मटमैला और बदबूदार पानी आ रहा है।
मजबूरी में इसी पानी का उपयोग पीने, खाना बनाने और अन्य घरेलू कार्यों में करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर ग्राम प्रधान सहित जल निगम के अधिकारियों को लिखित और मौखिक दोनों रूप से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक न तो पानी की जांच कराई गई और न ही सप्लाई व्यवस्था को दुरुस्त किया गया। अवर अभियंता जल निगम अजय कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में है। लीकेज की खोज में टीमें लगाई गई है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




