राजमिस्त्री के सीने से पार हुई सरिया, मौत

Nov 03, 2025 09:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

Orai News - उरई के पटेल नगर में एक राजमिस्त्री काम के दौरान पिलर के सरियों पर गिर गया। उसके सीने और पेट में सरिया घुस गए। आधे घंटे की कोशिश के बाद उसे निकाला गया और मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वह 60 वर्षीय जितेंद्र कुमार जाटव था।

राजमिस्त्री के सीने से पार हुई सरिया, मौत

उरई। शहर के मुहल्ला पटेल नगर में शीतला माता मंदिर के पास निर्माणाधीन मकान में चल रहे काम को देखने गया राजमिस्त्री पैर फिसलने पर पिलर में लगे सरियों पर जा गिरा जिसमें उसके सीने और पेट में सरिया घुस गए। आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे सरियों से बाहर निकाल कर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई और पुलिस में उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर के शांति नगर विद्या मंदिर के पीछे निवासी 60 वर्षीय जितेंद्र कुमार जाटव राजमिस्त्री था। साथ में वह पीओपी काम भी करता था।

रविवार को वह एक ठेकेदार के साथ शहर के मुहल्ला पटेल नगर में शीतला माता मंदिर के पास साइड देखने गया था। प्रथम तल पर साइड पीओपी बनाने के लिए वह काम की बात कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसला तो वह सीधे जमीन पर निकले पिलर के सरियों पर आ गिरा। जिससे उसके पेट व सीने में सरिया घुसकर आर पार हो गए। वहां मौजूद लोगों ने करीब आधा घंटा की मशक्कत के बाद उसे सरियों से बाहर निकाला और इलाज के लिए मेडिकल कालेज लेकर गए। इलाज के दौरान रात को ही उसकी मौत हो गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;