Orai News: लंबे इंतजार के बाद जोल्हूपुर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य को मिली रफ्तार
Orai News: कालपी में जोल्हूपुर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य एक बार फिर शुरू हो गया है। भूमि बाधाओं को दूर करने और प्रभावित परिवारों को मुआवजा मिलने के बाद, उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने कार्य में तेजी लाई है। स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है कि इससे यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।

Orai News: कालपी। संवाददाता लंम्बे अरसे से अधर में लटका जोल्हूपुर रेलवे ओवरब्रिज के दूसरे साइड का निर्माण कार्य एक बार फिर शुरू हो गया है। भूमि संबंधी बाधाएं दूर होने और प्रभावित परिवारों को मुआवजा वितरित किए जाने के बाद कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने निर्माण कार्य में तेजी ला दी है।जोल्हूपुर मोड़ - हमीरपुर फोर लेन सड़क में जोल्हूपुर रेलवे लाइन की क्रासिंग में ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य करीब 8 साल पहले शुरू हुआ था। 3 वर्ष पहले एक साइड का ओवर ब्रिज निर्माण कार्य पूरा होने पर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। जबकि दूसरे साइड का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ था।
बीते दिनों ओवरब्रिज के निर्माण कार्य से प्रभावित 13 लोगों को करीब 39 लाख 74 हजार रुपये का मुआवजा वितरित किया गया। मुआवजा वितरण के बाद अपर जिलाधिकारी राजीव राज, एसडीएम अमित शेखर, रेलवे विभाग के अधिकारियों तथा कार्यदायी संस्था सेतु निगम के इंजिनियरों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। अधिकारियों ने निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह एवं क्षेत्रीय लेखपाल राघवेन्द्र सिंह निरंजन भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने लंबे समय बाद निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई है। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि ओवरब्रिज के बन जाने से आये दिन पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और क्षेत्र की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


