कांग्रेसियों ने पदयात्रा नाम बदलने का किया विरोध

Feb 13, 2026 10:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

Orai News - माधौगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने जीरामजी नामकरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह सेंगर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली और बीजेपी सरकार की नीतियों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों और श्रमिकों के साथ छलावा कर रही है और बजट में जनता को कोई लाभ नहीं मिला।

कांग्रेसियों ने पदयात्रा नाम बदलने का किया विरोध

माधौगढ़। मनरेगा का नाम जीरामजी किए जाने के बाद से हर जगह कांग्रेसियों में उबाल है। वह इस बात को लेकर भाजपा सरकार को घेरने में लगे हुए है। शुक्रवार को नाराज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष की अगुवाई में नगर में पदयात्रा निकाली। इसमें भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए जीरामजी को लेकर भड़ास निकाली गई। जिला कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह सेंगर व मनरेगा प्रभारी राजेश प्रजापति की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कस्बा में पद यात्रा निकाली। पद यात्रा बस स्टैंड, चितौरा चोराहा, बुंदेलखंड चौराहा, सिहारी चौराहा ,मेन बाजार होते हुए गांधी चबूतरा पर समाप्त हुई।

पदयात्रा के समापन पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी सरकार किसानों व श्रमिकों के साथ छलावा करने में लगी है।महात्मा गांधी रोजगार गारंटी का नाम बदल कर जीरामजी कर दिया गया है,जो सरासर गलत है। मनरेगा प्रभारी राजेश प्रजापति, शहर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता, मजदूर ,किसान परेशान है।केंद्र व प्रदेश सरकार के कोई भी आम बजट में जनता को लाभ नहीं मिला। बजट के नाम पर केवल दिखावा किया गया। इसी के विरोध में पार्टी पद यात्रा निकाल रही है ।इस दौरान फूल सिंह ,राजेश प्रजापति ,अमित राठौर वीरेन्द्र राठौर,आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।