Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsCL Lucknow Triumphs Over DCA Bahraich in Thrilling U16 Memorial Cricket League Match
अंडर 16 स्टेट टूर्नामेंट... सीएल लखनऊ ने बहराइच को 2 विकेट और फिरोजाबाद ने बाराबंकी को 96 रनों से हराया

अंडर 16 स्टेट टूर्नामेंट... सीएल लखनऊ ने बहराइच को 2 विकेट और फिरोजाबाद ने बाराबंकी को 96 रनों से हराया

संक्षेप:

Orai News - उरई में आयोजित अंडर 16 क्रिकेट लीग में सीएल लखनऊ ने बहराइच को 2 विकेट से हराया। बहराइच ने 197/8 का स्कोर बनाया, जबकि लखनऊ ने मिकाइल खान की धुआंधार बल्लेबाजी से 200/8 बनाकर जीत हासिल की। दूसरे मैच में फ़िरोज़ाबाद ने बाराबंकी को 96 रनों से हराया।

Nov 21, 2025 09:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

उरई। डीसीए जालौन द्वारा आयोजित अंडर 16 स्वर्गीय गजाधर प्रसाद चतुर्वेदी मेमोरियल स्टेट क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के पांचवे दिन का पहला मैच सीएल लखनऊ और बहराइच के बीच एमएसवी क्रिकेट ग्राउंड कालपी में खेला गया। सीएल लखनऊ ने रोमांचक मैच में डीसीए बहराइच को कांटे के मुकाबले में 2 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। डीसीए बहराइच ने 20 ओवरों में 197/8 का स्कोर खड़ा किया। अश्विन तिवारी ने 36 रन, सुयश 36, अंश शुक्ला 22 और शश्वत मिश्रा ने 28 रन बना महत्वपूर्ण योगदान दिया। लखनऊ की ओर से प्रांजल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएल लखनऊ की शुरुआत खराब रही, लेकिन कप्तान सम्यक त्रिवेदी 46 रन, 14 गेंद, शुभांशु तिवारी 36 रन और अंत में विस्फोटक बल्लेबाज़ मिकाइल खान 54, 18 गेंद, 7 छक्के ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख पलट दिया। टीम ने 16.4 ओवर में 200/8 बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बहराइच की ओर से अक्षत सिंह ने 3 विकेट, जबकि सुयश ने 2 विकेट हासिल किए, लेकिन मिकाइल खान के आक्रमक खेल ने जीत लखनऊ की झोली में डाल दी। और लखनऊ 2 विकेट से मैच जीत गया। वही दूसरा मैच डीसीए फ़िरोज़ाबाद और डीसीए बाराबंकी के बीच खेला गया जिसमें फ़िरोज़ाबाद ने 96 रनों से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए डीसीए फ़िरोज़ाबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 239/9 का विशाल स्कोर बनाया। टीम की ओर से मोहम्मद उमैर 62 नाबाद, यश कुमार 58 ने तूफ़ानी बल्लेबाज़ी करते हुए शानदार पारियाँ खेलीं। शुरुआती झटकों के बाद मध्यक्रम ने तेजी से रन जोड़ते हुए टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाराबंकी की टीम 12.3 ओवर में 143 रन पर सिमट गई। बाराबंकी की ओर से अश्हद हुसैन ने 64 रनों की धुआंधार पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज़ टिक नहीं सके। फ़िरोज़ाबाद के गेंदबाज़ों में विदित और तनिष्क ने 3-3 विकेट लेकर बाराबंकी की पारी को जल्द समेटने में प्रमुख भूमिका निभाई, जबकि मोहम्मद उमैर ने भी 2 विकेट हासिल किए। इस प्रकार डीसीए फ़िरोज़ाबाद ने एकतरफा मुकाबले में 96 रनों से शानदार जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा। मैच में बीसीसीआई लेवल के अम्पायर सतीश पांडे, पवन कुमार रहे। इस दौरान सचिव विकास कुमार शर्मा, अभय सिंह, रिक्की सिंह , सागर यादव , कमल सैनी, राजू यादव रहे।