शैलेश ने यूपीएससी क्लियर कर किया जालौन का नाम रोशन

Mar 06, 2026 11:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - जालौन के चिल्ली गांव के किसान के बेटे शैलेश वर्मा ने यूपीएससी परीक्षा में 877वीं रैंक हासिल कर आईपीएस में चयनित हुए हैं। शैलेश ने यह सफलता दूसरे प्रयास में प्राप्त की है। उनकी सफलता से माता-पिता और गांव में खुशी का माहौल है।

शैलेश ने यूपीएससी क्लियर कर किया जालौन का नाम रोशन

उरई। जालौन के गांव चिल्ली के किसान के बेटे शैलेश ने यूपीएससी क्वालीफाई कर माता-पिता और गांव के साथ जिले का नाम रोशन किया है। डकोर ब्लाक के चिल्ली गांव के रहने वाले किसान परिवार के रामबाबू के पुत्र शैलेश वर्मा ने यूपीएससी परीक्षा में दूसरे प्रयास में ही 877वीं रैक लाकर आईपीएस में चयनित हुए हैं। शैलेश की प्राथमिक शिक्षा जूनियर विद्यालय चिल्ली में हुई।उसके बाद स्कूल और इंटर सरस्वती ज्ञान मंदिर उरई से किया। इसके बाद डीवीसी उरई से स्नातक और दिल्ली से यूपीएससी की तैयारी की। वहीं शैलेश की सफलता से माता-पिता के साथ गांव में खुशी फैल गई है।

सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।