आरोग्य मेलों में चिकित्सकों ने 218 रोगियों का इलाज किया
Orai News - कालपी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 218 मरीजों का उपचार किया गया। विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर रक्त, पेशाब, बीपी, शुगर और बुखार की जांच की गई। उदनपुरा में 87, महेवा में 30, बावई में 40, नियामतपुर में 32 और चुरखी में 29 मरीजों का इलाज किया गया।
कालपी, संवाददाता। कालपी, नियामतपुर, बाबई, चुरखी तथा महेवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सकीय टीमों के द्वारा 218 मरीजों का उपचार किया। मेलों में सैकड़ा भर मरीजों के खून, पेशाब,बीपी, शुगर, बुखार की जांच कर के रोगियों को चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया गया। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदनपुरा कालपी में चिकित्साधिकारी डॉक्टर अमित पोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित मेले में 87 मरीजों का इलाज किया गया। इसमें 48 पुरुष तथा 39 महिला मरीज रहे। इस दौरान 26 रोगियों के खून, पेशाब बीपी शुगर की जांच की गयी। मेले में परिवार कल्याण कार्यक्रमों तथा स्वास्थ्य के बारे में जानकारियां देते हुये जागरूक किया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा में चिकित्सा अधिकारी डॉ शेख शहरयार, कर्मचारियों मनीष कुमार, कमलेश कुमार की मौजूदगी में आयोजित मेले में 30 मरीजों का इलाज किया गया। डा शेख ने कहा कि वर्तमान समय में ठंड के मौसम में जोड़ों के दर्द, अस्थामा के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।सभी लोग अपने-अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरते। बावई चिकित्सालय में आयोजित सीएम जन आरोग्य मेले में चिकित्सकीय टीम के द्वारा 40 रोगियों का उपचार किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नियामतपुर में चिकित्सक डा आदर्श गौतम की मौजूदगी में आयोजित मेले में 32 मरीजों का इलाज हुआ जबकि चुरखी के चिकित्सालय में 29 रोगियों का उपचार किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




