Orai News: रक्षाबंधन पर महिला से मंगलसूत्र छीनने वाला स्नेचर मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
Orai News: उरई में 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन एक महिला से चेन स्नेचिंग करने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी और उसके पास से लूटा गया मंगलसूत्र, तमंचा व बाइक बरामद की गई। पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
Orai News: उरई। संवाददाता रक्षाबंधन के दिन बीती 28 अगस्त को उरई के रघुवीर धाम के पास महिला से चेन स्नेचिंग करने वाले शातिर चेन स्नेचर को कोतवाली उरई पुलिस ने फैक्ट्री एरिया में मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र, तमंचा व बाइक बरामद हुई है।पुलिस के अनुसार पीड़िता अर्चना पत्नी रविन्द्र निवासी हरदोई गुजर थाना एट जनपद जालौन ने कोतवाली उरई में प्रार्थना पत्र दिया था कि 28 अगस्त 2026 को वह रघुवीर धाम के पास से पैदल जा रही थी, तभी एक युवक गले से मंगलसूत्र झपटकर भाग गया।
बेंचने के लिए इधर-उधर घूम रहा था, अच्छी कीमत न मिलने पर बेच नहीं पाया था। इस पर थाना कोतवाली उरई में धारा 304 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने फैक्ट्री एरिया में घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाश अरमान खान निवासी ग्राम खेड़ा बेड़ा थाना कोंच ने पुलिस पर फायर कर भागने की कोशिश की। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। एएसपी डॉ ईशान सोनी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के पास से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक सोने का मंगलसूत्र व पांच सोने के मोती, घटना में प्रयुक्त लाल मोटरसाइकिल, एक मोबाइल व 510 रुपये नकद बरामद हुए हैं। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।


