स्वगणना अभियान को सफल बनाने को कमर कसे कर्मचारी

Newswrap हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

उरई में डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने बताया कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं है, बल्कि यह देश की नीतियों की नींव है। स्वगणना अभियान 7 से 21 मई तक होगा। सभी कर्मियों को सटीक आंकड़े प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।

स्वगणना अभियान को सफल बनाने को कमर कसे कर्मचारी

उरई। संवाददाता तहसील जालौन में जनगणना प्रशिक्षण को धार देते हुए डीएम राजेश कुमार पाण्डेय व विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वयं प्रशिक्षण की कमान संभालते हुए सुपरवाइजरों एवं प्रगणकों को जनगणना कार्य की बारीकियों से अवगत कराया।प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश की योजनाओं और नीतियों की मजबूत नींव है। उन्होंने 7 मई से 21 मई के बीच आयोजित होने वाले स्वगणना अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कर्मियों को अधिक से अधिक लोगों को इस प्रक्रिया से जोड़ने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया, ताकि जनभागीदारी के माध्यम से सटीक एवं पारदर्शी आंकड़े प्राप्त हो सकें।जिलाधिकारी

ने विशेष रूप से हाउस लिस्टिंग एवं भवन सूचीकरण के लेआउट तैयार करने में बरती जाने वाली सावधानियों को विस्तार से समझाया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रविष्टि पूरी सतर्कता और शुद्धता के साथ की जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे।कार्यक्रम में गौरव कुमार, नायब तहसीलदार सहित अन्य फील्ड ट्रेनरों ने भी प्रशिक्षण में सहभागिता करते हुए प्रगणकों को व्यवहारिक जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण सत्र में जनगणना कार्य को प्रभावी, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने पर विशेष बल दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से जनपद में जनगणना के सफल क्रियान्वयन की दिशा में एक सशक्त और व्यवस्थित शुरुआत सुनिश्चित की गई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।