ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश उरईअनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, लड़की घायल

अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, लड़की घायल

अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, लड़की घायल - शादी में जा रहा था कार सवार परिवार- नाले में गिरी कार को क्रेन से बाहर निकाला फोटो परिचयमौके पर खड़ी...

अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, लड़की घायल
हिन्दुस्तान टीम,उरईSun, 13 Jun 2021 04:10 AM
ऐप पर पढ़ें

उरई। कोतवाली क्षेत्र के महेवा के कंधे मोड़ पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में चली गई। इससे कार में सवार एक लड़की घायल हो जबकि बाकी लोग सही सलामत रहे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुची कालपी पुलिस ने घायल लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया और नाले में गिरी कार को क्रेन से बाहर निकाला गया।

जिला कानपुर देहात के पुखरायां निवासी सौरभ प्रजापति अपने परिवार की साधना व तीन बच्चों के साथ शनिवार को सिरसाकलार रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी वह कालपी कोतवाली क्षेत्र के महेवा रोड से निकले जहां उनकी कार अनियंत्रित होकर कंधे मोड़ पर नाला में जा गिरी और सभी कार सवार उसमे फंस गए। हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची कालपी पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे सौरभ, साधना व बच्चों को बाहर निकाला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें