Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsCar Falls into Water-filled Ditch Avoiding Stray Animals in Konch
उरई में बैठे आवारा जानवरों के चक्कर में पानी भरी खाई में गिरी कार

उरई में बैठे आवारा जानवरों के चक्कर में पानी भरी खाई में गिरी कार

संक्षेप: Orai News - कोंच में सोमवार रात एक तेज रफ्तार कार आवारा जानवरों से बचने के प्रयास में पानी से भरी खाई में गिर गई। घटना में चालक सुरक्षित बच गया, जबकि किसी जनहानि की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से...

Tue, 21 Oct 2025 12:41 PMNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

कोंच (उरई)। कस्बा कोंच में पंचानन चौराहे के पास सोमवार रात सड़क पर बैठे कुछ आवारा जानवरों से बचने के चक्कर में तेज रफ्तार कार पानी से भरी खाई में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि कार में केवल चालक ही सवार था जो सुरक्षित बच गया। सोमवार रात में कार कोंच से बसीठ की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन पंचानन चौराहे के पास पहुंची तो सड़क पर कुछ आवारा जानवर बैठे हुए थे। उसी समय सामने से एक अन्य कार भी आ रही थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही और जानवरों की वजह से कार चालक ने टक्कर से बचने के लिए गाड़ी को मोड़ने की कोशिश की। संतुलन बिगड़ जाने के कारण कार सीधे पानी से भरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और गाड़ी को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। इस दौरान कुछ देर के लिए चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पर आवारा जानवरों की मौजूदगी के कारण अक्सर इस तरह की घटनाएं होती हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नगर क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या का जल्द समाधान किया जाए ताकि ऐसे हादसे दोबारा न हो।