Orai News: कार ने बाइक में मारी टक्कर, पति-पत्नी समेत तीन घायल
हिन्दुस्तान, उरई
Orai News: कोंच में शनिवार रात उरई रोड पर हुल्का देवी मंदिर के पास एक सड़क हादसा हुआ। अंजनी कुमार अहिरवार अपनी पत्नी और बुआ के साथ ससुराल से लौट रहे थे, तभी अचानक एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। तीनों घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए सीएचसी कोंच ले जाया गया।

Orai News: कोंच। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात उरई रोड पर हुल्का देवी मंदिर के पास पेट्रोल पंप के सामने सड़क हादसा हो गया। कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे पति-पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए।मालवीय नगर निवासी अंजनी कुमार अहिरवार 48 वर्षअपनी पत्नी शशि 45 वर्ष और बुआ रमा 65 वर्ष के साथ ससुराल उरई से कोंच लौट रहे थे। रात करीब 9 बजे हुल्का देवी मंदिर के पास पीछे से आ रही अर्टिगा कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। कार चालक संजू ने बताया कि वह हमीरपुर के ग्राम इंगुटा स्थित ससुराल से कोंच के महंत नगर लौट रहा था।
सामने से आ रही दूसरी बाइक को बचाने में कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही बाइक से टकरा गई। हादसे के बाद चालक ने ही घायलों को सीएचसी कोंच पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
ये भी पढ़ें:Kausambi News: बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज


