
सूने घर से लाखों के गहने व नगदी ले गए शातिर
Orai News - उरई के नया पटेल नगर में एक बंद मकान का ताला टूटा मिला। चोरों ने घर से पांच लाख रुपये के जेवरात और 60 हजार रुपये नकद चुरा लिए। राजेश्वरी जब घर लौटी, तो पाया कि अंदर का ताला टूटा हुआ था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम कर रही है।
उरई। नया पटेल नगर बैंक कॉलोनी में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब बंद मकान का ताला टूटा मिला। चोरों ने महिला के घर से पांच लाख रुपये के जेवरात व 60 हजार रुपये पार कर दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। उरई के मोहल्ला नया पटेल नगर निवासी राजेश्वरी पत्नी रघुनाथ सिंह 7 नवंबर 2025 को बेटे के पास फतेहपुर गई थीं। बेटी निशा भी घर पर रहती थी, लेकिन 11 नवंबर की शाम घर का ताला लगा अपने घर आटा चली गई। उसी रात चोरों ने घर को निशाना बना वारदात को अंजाम दिया।
राजेश्वरी जब घर लौटी तो देखा कि मेन गेट का ताला लगा हुआ था, लेकिन अंदर चैनल गेट का ताला टूटा पड़ा था। कमरे की दो अलमारियों के कुंडे टूटे मिले। घर की तलाशी लेने पर पता चला कि दो सोने की नथनी, एक सोने की बेदी, चार सोने की चूड़ियां, एक सोने का हार, तीन जोड़ी सोने के कान के टॉप्स, छह जोड़ी चांदी की बिछिया, एक चांदी का कड़ा, बारह चांदी के सिक्के व 60 हजार रुपये नकद चोरी हो गए हैं। सूचना मिलते ही जेल चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही आरोपितों का सुराग लगा लिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




